मेट्रो के स्मार्ट गो कार्ड को नहीं बदला तो खत्म हो जाएगी वैधता
लखनऊ, अगस्त 1 -- लखनऊ मेट्रो में नियमित सफर करने वाले यात्रियों के लिए 'गो स्मार्ट कार्ड' को नए 'नेशनल कॉमन मोबिलिटी कार्ड' (एनसीएमसी) से बदलना अनिवार्य कर दिया गया है। अगर समय रहते कार्ड नहीं बदला गया, तो गो स्मार्ट कार्ड की वैधता समाप्त हो जाएगी और उस पर जमा जमानत राशि (सिक्योरिटी डिपॉजिट) भी जब्त कर ली जाएगी। इसके बाद यात्रियों को नए सिरे से एनसीएमसी कार्ड बनवाने की प्रक्रिया पूरी करनी होगी। लखनऊ मेट्रो ने पिछले महीने ही एनसीएमसी कार्ड लांच किया है। इस कार्ड से देश के किसी भी मेट्रो में यात्रा की जा सकती है। मौजूदा समय में लखनऊ मेट्रों में रोजाना औसतन 80 हजार यात्री हैं, जिसमें से लगभग 40 हजार गो स्मार्ट कार्ड इस्तेमाल करते हैं। शेष रोजाना टिकट लेकर यात्रा करने वाले हैं। मेट्रो प्रवक्ता के अनुसार अब तक 3500 ने ही एनसीएमसी कार्ड लिए हैं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.