नई दिल्ली, मार्च 7 -- रविवार को प्रधानमंत्री द्वारा मेट्रो के दो नए कॉरिडोर का उद्घाटन होगा जबकि तीन कॉरिडोर का शिलान्यास किया जाएगा नई दिल्ली प्रमुख संवाददातादिल्ली में रविवार से खुलने जा रहे मेट्रो लाइन के दो कॉरिडोर यात्रियों की राह आसान बनाएंगे और दिल्ली की परिवहन व्यवस्था को मजबूत करेंगे। इन दोनों कॉरिडोर से आवासीय और व्यावसायिक क्षेत्रों में मेट्रो का नेटवर्क पहले से बेहतर होगा। इससे एक तरफ जहां दिल्ली की रफ्तार और कनेक्टिविटी बढ़ेगी तो वहीं दूसरी तरफ स्वच्छ परिवहन को बल मिलेगा। यह बात मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शनिवार को उद्घाटन स्थल पर चल रही तैयारियों का निरीक्षण करने के दौरान कही।मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शनिवार को बुराड़ी स्थित कार्यक्रम स्थल पर चल रही तैयारियों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र ...