गुड़गांव, मई 13 -- गुरुग्राम, दीपक अहूजा। ओल्ड गुरुग्राम मेट्रो के पहले चरण के तहत भूमि अधिग्रहण विभाग ने जमीन खरीदने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। गांव कन्हई, इस्लामपुर और बसई की करीब 11 हजार वर्ग मीटर जमीन खरीदी जाएगी। जमीन मालिकों की तरफ से नोटिस मिलने के बाद आपत्तियां दाखिल की जा रही हैं।

भूमि की आवश्यकता गुरुग्राम मेट्रो रेल लिमिटेड (जीएमआरएल) को मेट्रो स्टेशन के निर्माण और मेट्रो लाइन बिछाने के लिए गांव इस्लामपुर में करीब साढ़े आठ हजार वर्ग मीटर जमीन की आवश्यकता है। गांव कन्हई में सिर्फ 534 वर्ग मीटर जमीन चाहिए। गांव बसई में करीब 1700 वर्ग मीटर जमीन की जरूरत है। जीएमआरएल के आग्रह पर भूमि अधिग्रहण विभाग ने इस जमीन को खरीदने के लिए जमीन मालिकों को नोटिस जारी किया है। बता दें कि पहले चरण के तहत मेट्रो का निर्माण कार्य शुरू हो चुका है। न...