कानपुर, मार्च 5 -- उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉरपोरेशन के जनसंपर्क विभाग के संयुक्त महाप्रबंधक पंचानन मिश्रा को वर्ष 2025 में किए गए उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया। उन्हें 10वें आईआईएमसीए पुरस्कार समारोह में 'पीआर पर्सन ऑफ द इयर' के पुरस्कार से सम्मानित किया। पंचानन को यूपी मेट्रो के लखनऊ, कानपुर एवं आगरा शहरों की मेट्रो रेल परियोजनाओं के लिए कई सफल जनसंपर्क अभियान चलाने के लिए मिला है। मेट्रो के एमडी सुशील कुमार ने इस पुरस्कार के लिए पंचानन मिश्रा को बधाई दी है। बता दें कि आईआईएमसी हर साल 10 वर्गों में पुरस्कार प्रदान करता है। इसमें जर्नलिस्ट ऑफ द इयर, एग्रीकल्चर जर्नलिज्म, एडवरटाइजिंग एवं जनसंपर्क, विकास पत्रकारिता के लिए प्रमुख तौर पर पुरस्कार दिए जाते हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.