नई दिल्ली, मार्च 13 -- नई दिल्ली, वरिष्ठ संवाददाता। उत्तम नगर मेट्रो स्टेशन पर शुक्रवार सुबह आर्थिक तंगी से परेशान एक अधेड़ ने मेट्रो के आगे छलांग लगा दी। हालांकि मेट्रो चालक की सतर्कता से बड़ा हादसा टल गया और व्यक्ति की जान बच गई। चालक ने तुरंत आपातकालीन ब्रेक लगा दिए, जिससे ट्रेन समय रहते रुक गई। सूचना मिलते ही सीआईएसएफ, मेट्रो स्टाफ और पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस उपायुक्त भरत रेड्डी के अनुसार घायल की पहचान 52 वर्षीय हरेंद्र पाल के रूप में हुई है, जो परिवार के साथ उत्तम नगर में रहते हैं। परिवार में उनकी पत्नी, बेटा और अन्य सदस्य हैं। हरेंद्र पाल एक फैक्ट्री में मोबाइल चार्जर बनाने का काम करते हैं और पिछले कुछ समय से आर्थिक परेशानियों से जूझ रहे थे। पुलिस के मुताबिक शुक्रवार सुबह करीब 9:45 बजे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.