कानपुर, मार्च 30 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। कानपुर शहर में मेट्रो की सुरंग बनाने का काम सोमवार को पूरा कर लिया गया। सीएसए से बर्रा-आठ तक कॉरिडोर-2 में अंतिम टीबीएम (टनल बोरिंग मशीन) पार्वती ने इस काम को अंजाम दिया। कॉरिडोर-2 की 4.80 किमी लंबी सुरंग खोदने के लिए जर्मनी से गोमती, सरस्वती और पार्वती टीबीएम को मंगवाया गया था। कॉरिडोर-1 और कॉरिडोर-2 में सात टीबीएम ने 13.50 किमी लंबी मेट्रो सुरंग बनाई। पार्वती आखिरी टीबीएम थी। काम पूरा होने के बाद इसे निकालने की प्रक्रिया शुरू की गई और अब इसे भी विदाई दी जाएगी। आईआईटी से नौबस्ता तक कॉरिडोर-1 में नाना, आजाद, तात्या और विद्यार्थी टीबीएम ने सुरंग बनाने का काम पूरा किया था। मेट्रो ने इन टीबीएम का नामकरण कानपुर से संबंध रखने वाले स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और धार्मिक व सांस्कृतिक महत्व की वजह से...