कानपुर, मई 20 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। मेट्रो ने राजकीय पॉलीटेक्निक के नए भवन को हैंडओवर तो कर दिया, लेकिन छह माह से अधूरे कार्य पूरे नहीं करा सका है जिससे पॉलीटेक्निक में पठन-पाठन व कामकाज में बाधा पैदा हो रही है। पॉलीटेक्निक का इस संबंध में कई मर्तबा मेट्रो से पत्राचार भी हुआ है, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो सका। पहले चरण का काम पूरा नहीं हुआ है और मेट्रो दूसरे चरण में निर्मित भवन को हैंडओवर देने की प्रक्रिया शुरू कर चुका है। मेट्रो डिपो के लिए सरकार ने राजकीय पॉलीटेक्निक के परिसर को दिया था। डिपो क्षेत्र में पॉलीटेक्निक के कई भवन आ रहे थे। लिहाजा, यह तय हुआ था कि मेट्रो पॉलीटेक्निक को मुकम्मल भवन व अन्य सुविधाएं मुहैया कराकर देगा। पहले चरण में भवन को हैंडओवर करने की प्रक्रिया छह माह पहले पूरी की जा चुकी है। बताते हैं कि जिस भवन क...