आगरा, मार्च 19 -- खंदारी वार्ड 33 के अंतर्गत महापौर कैंप कार्यालय के निकट मेट्रो द्वारा चल रहे कार्य की वजह से गुरु तेगबहादुर कॉलोनी के लोग जलभराव की समस्या से जूझ रहे हैं। इसकी शिकायत नगर निगम एवं संबंधित अधिकारियों से कई बार की जा चुकी है, लेकिन सुनवाई नहीं हो रही है। लगभग दो महीने पहले आगरा मेट्रो ने यहां खुदाई कार्य किया था। इससे गुरु तेग बहादुर कॉलोनी से निकलने वाले नाले और सीवर वाली पुलिया टूट गई थी। उसकी मरम्मत करने के बजाय मेट्रो के कर्मचारियों ने उसे बंद कर दिया, जिससे कॉलोनी और आसपास की बस्तियों में रहने वाले लोगों को दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। गुरुवार को नवरात्र के पहले दिन जब कॉलोनी के लोग उठे तो उनके घरों में नाली एवं सीवर का पानी भरा हुआ था। क्षेत्रीय पार्षद सुनील शर्मा ने बताया कि क्षेत्रीय जनता को साथ में लेकर मेट्रो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.