गुड़गांव, अप्रैल 29 -- गुरुग्राम, दीपक आहूजा। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) के संपदा अधिकारी एक कार्यालय ने बुधवार को सेक्टर-10 स्थित ऑटो मार्केट में प्रस्तावित मेट्रो कास्टिंग यार्ड की जमीन पर अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया। करीब 100 झुग्गियों को इस दौरान तोड़ा गया। उन्हें चेतावनी दी कि दोबारा अतिक्रमण करने पर उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा। ओल्ड गुरुग्राम मेट्रो के दूसरे चरण सेक्टर-नौ से लेकर डीएलएफ साइबर सिटी तक निर्माण के दौरान ऑटो मार्केट की 25 एकड़ जमीन पर कास्टिंग यार्ड का निर्माण होना है। ऑटो मार्केट की जमीन के अंदर और बाहर की तरफ करीब 100 झुग्गियां डली हुई थी। गुरुग्राम मेट्रो रेल लिमिटेड (जीएमआरएल) की तरफ से एचएसवीपी से इस जमीन को अतिक्रमणमुक्त करवाकर कब्जा सौंपने का आग्रह किया था। एचएसवीपी ने दो दिन पहले मुनादी करव...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.