पटना, मार्च 10 -- पटना मेट्रो के प्राइमरी कॉरिडोर के तहत मलाही पकड़ी-खेमनीचक खंड का मंगलवार को विस्तृत निरीक्षण किया गया। मेट्रो रेल सुरक्षा उपायुक्त प्रदीप कुमार ने महत्वपूर्ण प्रणालियों और यात्री सुविधाओं का जायजा लिया, ताकि सुरक्षा और विश्वसनीयता के उच्चतम मानकों को सुनिश्चित किया जा सके। इस दौरान उन्होंने यूपीएस कक्ष, लिफ्ट और एस्केलेटर, एएसएस कक्ष, एससीआर कक्ष और प्लेटफार्म स्तर की जानकारी ली। ईएंडएम प्रणालियों और अन्य तकनीकी प्रतिष्ठानों की भी सावधानीपूर्वक जांच की गई। कहा कि प्रत्येक निरीक्षण और जांच हमें अपने लक्ष्य के एक कदम और करीब ले जाती है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.