रुद्रपुर, मार्च 15 -- रुद्रपुर। रविवार को मेयर विकास शर्मा ने नैनीताल रोड स्थित मेट्रोपोलिस सिटी के नवनिर्मित मुख्य द्वार और अत्याधुनिक बूम बैरियरों का पूजा-अर्चना के बाद फीता काटकर उद्घाटन किया। सोसाइटी ने मेयर को पगड़ी, फूलमाला और लड्डुओं से तौलकर सम्मानित किया। मेयर ने कॉलोनी के कुछ मार्गों को हॉटमिक्स कराने और दो मिनी हाईमास्ट लाइटें लगाने की घोषणा की। इस दौरान सोसाइटी उपाध्यक्ष विक्रांत फुटेला, अध्यक्ष देवेंद्र शाही, पूर्व मेयर रामपाल सिंह, डॉ. अनुपमा रवि फुटेला, बीनू, चिराग कालरा, उपाध्यक्ष विक्रांत फुटेला, सचिव सुनील शुक्ला, कोषाध्यक्ष डॉ. वीरपाल सिंह, सदस्य विनय दुबे, रवींद्र सिंह, आदित्य गुप्ता, बिहारी लाल चौहान, मोहन तिवारी, निशांत शाही, जनार्दन सिंह, दिलीप सिंह, ब्रिजेश तिवारी, पुष्पेंद्र, डॉ. रवि फुटेला और हिमांशु मिड्ढा आदि म...