वाराणसी, फरवरी 21 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल ने शुक्रवार को शिवपुर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माणाधीन मेट्रोपॉलिटन सर्विलांस यूनिट (एमएसयू) के कार्यों की समीक्षा की। निरीक्षण में स्वास्थ्य मंत्रालय के रिसर्च ऑफिसर डॉ.अवनींद्र द्विवेदी भी रहे। नगर आयुक्त ने कार्य की रफ्तार धीमी होने पर कार्यदायी संस्था के अधिकारियों पर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि जरूरत पड़े तो स्टाफ बढ़ाएं लेकिन समय से और गुणवत्तायुक्त कार्य सुनिश्चित करें। निरीक्षण के दौरान कार्यदायी संस्था को पार्क का सौंदर्यीकरण कराने का निर्देश दिया गया। पार्क के बड़े हिस्से में हरियाली सुनिश्चित करने को कहा। नगर आयुक्त ने आलोक विभाग के अधिकारियों को परिसर में पर्याप्त लाइटिंग की व्यवस्था रखने का निर्देश दिया।

हिं...