नई दिल्ली, मार्च 3 -- होली के त्योहार पर यदि आप अपने किसी रिश्तेदार या दोस्त के पास जाना चाहते हैं या फिर अन्य किसी वजह से सार्वजनिक वाहन के जरिए सफर करना चाहते हैं तो मेट्रो, बस आदि को लेकर किए गए बदलावों को ध्यान में रखें। दिल्ली-एनसीआर में मेट्रो, डीटीसी बस और नमो भारत की टाइमिंग में कुछ बदलाव किए गए हैं। वहीं, रेलवे की ओर से विशेष रेलगाड़ियों का संचालन किया जा रहा है।नमो भारत शाम को मिलेगी होली के दिन बुधवार को दिल्ली से मेरठ के बीच चलने वाली नमो भारत ट्रेन और मेरठ से चलने वाली मेट्रो का संचालन शाम को शुरू होगा। एनसीआरटीसी के मुताबिक सुबह से शाम 5 बजे तक ट्रेन नहीं चलेगी। एनसीआरटीसी के अधिकारी का कहना है कि सामान्य दिनों में रविवार समेत पूरे सप्ताह इस ट्रेन का संचालन सुबह 6 बजे से होता है। बुधवार को होली के कारण दिन में यात्रियों की स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.