नई दिल्ली, सितम्बर 22 -- फेसबुक की पैरेंट कंपनी मेटा के मालिक मार्क जुकरबर्ग ने एक ही दिन में 25 अरब डॉलर पीट दिए। फोर्ब्स के मुताबिक, मेटा के शेयर करीब 12% उछलने की वजह से मार्क जुकरबर्ग की कुल संपत्ति 253.6 अरब डॉलर हो गई। भारतीय करेंसी में इसकी वैल्यू करीब Rs.2.40 लाख करोड़ हुई। शेयर में इस उछाल की एक वजह निवेशकों का मेटा की आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) रणनीति पर भरोसा भी माना जा रहा है। जुकरबर्ग ने 19 साल की उम्र में Facebook शुरू किया था। 2012 में उन्होंने कंपनी को पब्लिक किया और फोर्ब्स में दिए गए आंकड़ों के मुताबिक अब उनके पास Meta के करीब 13% शेयर हैं।अरबपतियों में सबसे बड़ा मंडे (21 सितंबर) गेनर रहे सोमवार को शुरुआती कारोबार में मेटा के शेयर चढ़ने के बाद जुकरबर्ग की संपत्ति पहले 12.9 अरब डॉलर बढ़ी थी। दोपहर तक शेयर और ऊपर गए, जिसस...