लखनऊ, मार्च 19 -- यूपी पुलिस को प्रमुख नवाचार यूपी पुलिस फैक्ट चेक तथा मेटा सुसाइड अलर्ट के उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया गया है। पुलिस के सोशल मीडिया सेंटर द्वारा मेटा कंपनी के सहयोग से सुसाइड अलर्ट का संचालन होता है। इसके तहत फेसबुक व इंस्टाग्राम जैसे सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर आत्महत्या से जुड़ी सामग्री पोस्ट किए जाने की स्थिति में मेटा तत्काल पुलिस मुख्यालय स्थित सोशल मीडिया सेंटर को ई-मेल व फोन काल के माध्यम से अलर्ट भेजा जाता है। 2023 से 28 फरवरी तक मेटा से प्राप्त 2,178 अलर्ट के माध्यम से कुल 2,181 व्यक्तियों को सुरक्षित बचाया गया। इनमें 514 महिलाएं शामिल थीं।पुलिस ने 2017 में @UPPViralCheck के माध्यम से देश के पहले पुलिस संचालित फैक्ट चेक प्लेटफार्म की शुरुआत की थी। यूपी पुलिस ने सोशल मीडिया पर अफवाहों व भ्रामक खबरों की जां...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.