नई दिल्ली, अप्रैल 24 -- Meta Layoff: मेटा प्लेटफॉर्म्स 20 मई को अपने लगभग 10% कर्मचारियों यानी करीब 8,000 लोगों को नौकरी से निकालने का प्लान कर रही है। इस बड़ी छंटनी का उद्देश्य कंपनी में दक्षता बढ़ाना और AI के लिए किए जा रहे भारी निवेश को संतुलित करना है। कंपनी ने गुरुवार को कर्मचारियों को भेजे एक मेमो में यह जानकारी दी। फेसबुक, इंस्टाग्राम, ह्वाट्सअप की पैरेंट कंपनी मेटा प्लेटफॉर्म्स ने यह भी स्पष्ट किया है कि वह 6,000 खाली पदों के लिए नए लोगों को नियुक्त नहीं करेगी। यह कदम तब उठाया गया है, जब मेटा के सीईओ मार्क जुकरबर्ग आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) प्रोडक्ट्स को डेवलप करने के लिए प्रतिभा और इन्फ्रास्ट्रक्चर पर भारी निवेश कर रहे हैं।मेमो पहले ही हो गया लीक कंपनी के मुख्य कार्मिक अधिकारी जेनेल गेल ने कर्मचारियों को लिखे पत्र में बताया कि ...