मेटा पर सरकार सख्त, अधिकारियों को कर लिया तलब; आज होगी सुनवाई
नई दिल्ली, सितम्बर 16 -- बच्चों की सुरक्षा को लेकर राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग अब कोई भी ढील देने के मूड में नहीं है। आयोग ने इस मामले के तथ्यों का पता लगाने के लिए औपचारिक जांच शुरू करने का फैसला किया है। इस जांच के सिलसिले में, इसने फिर से मेटा इंडिया के मैनेजिंग डायरेक्टर और प्रमुख को तलब किया है। मामले की सुनवाई कल यानी 16 सितंबर को तय की गई है। गौरतलब है कि एनसीपीसीआर ने 3 जुलाई को मेटा को नोटिस भेजकर बच्चों के यौन शोषण और दुर्व्यवहार से जुड़ी सामग्री वाले विज्ञापनों के मामले में जवाब मांगा था। मेटा ने करीब एक सप्ताह बाद आयोग को अपना जवाब दिया। उधर ऑनलाइन बाल यौन शोषण और अन्य नुकसानदेह सामग्री के खिलाफ सरकार की सख्ती के बीच मेटा ने बाल सुरक्षा से जुड़े मामलों की जानकारी सीधे भारतीय साइबर अपराध समन्वय केंद्र (आई4सी) द्वारा संचाल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.