मेटा ने पुलकित मणि की इंस्टाग्राम रील्स बहाल की
नई दिल्ली, सितम्बर 9 -- नोट: इस खबर को पहले जारी मेटा की खबर के साथ लगा सकते हैं। ----नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। स्टैंडअप कॉमेडियन पुलकित मणि की तरफ से कॉपीराइट शिकायतों के आधार पर इंस्टाग्राम से हटाई गईं दो रील्स बहाल कर दी गईं है। मेटा प्लेटफॉर्म्स इंक ने बुधवार को दिल्ली उच्च न्यायलय को बताया कि दोनों रील्स के संबंधित लिंक बहाल कर दिए गए हैं। पुलकित मणि मूलत: उत्तराखण्ड के रहने वाले हैं। फिलहाल अभी वे गुरुग्राम में रहते हैं।न्यायमूर्ति ज्योति सिंह की पीठ ने इसके बाद मामले में सभी प्रतिवादियों को समन जारी किया है। पुलकित मणि ने अपनी मूल रचनाओं के खिलाफ अज्ञात लोगों की तरफ से की गई कॉपीराइट शिकायतों और उन पर मेटा द्वारा की गई कार्रवाई को चुनौती देते हुए मुकदमा दायर किया है। यह भी पढ़ें- दो इंस्टाग्राम रील्स की वजह से HC पहुंचे स्टैंडअप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.