नई दिल्ली, जुलाई 9 -- सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के सचिव एस. कृष्णन ने गुरुवार को कहा कि सरकार प्रौद्योगिकी कंपनी मेटा के नए एआई टूल 'म्यूज इमेज' की कानूनी पहलुओं पर जांच करेगी। उन्होंने कहा कि इस संबंध में मंत्रालय को मिलने वाले सुझावों और अन्य प्रतिक्रियाओं की भी जांच की जाएगी। कृष्णन की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है, जब मेटा के तस्वीर बनाने वाले सबसे उन्नत एआई टूल 'म्यूज इमेज' को लेकर डेटा गोपनीयता, इमेज स्क्रैपिंग और उपयोगकर्ताओं की सहमति जैसे मुद्दों की आलोचना हो रही है। इमेज-स्क्रैपिंग का मतलब ऑनलाइन मंचों से तस्वीरों को उपयोगकर्ता की अनुमति के बगैर इस्तेमाल करने से है। इस फीचर के तहत लोग एक साधारण कमांड में किसी का यूजरनेम टैग करके, उसके सार्वजनिक (पब्लिक) इंस्टाग्राम खाते से तस्वीरें लेकर एआई आधारित नई छवियां बना सकते हैं। विशेषज्ञों ...