मेटा के अलर्ट पर पुलिस ने बचाई युवक की जान
वाराणसी, अगस्त 28 -- वाराणसी। इंस्टाग्राम पर सुसाइड से संबंधित स्टोरी डालने पर मेटा ने पुलिस को अलर्ट किया। अलर्ट मिलते ही चेतगंज पुलिस सक्रिय हुई। कुछ मिनट में युवक को ढूंढ़कर थाने लाया गया। काउंसिलिंग के बाद उसे परिजनों को सौंप दिया गया। युवक की गर्लफ्रेंड थी, जिससे उसका ब्रेक अप हो गया है। इस अवसाद में आकर युवक ने इंस्टाग्राम पर स्टोरी पोस्ट की थी कि 'हर्ष वर्मा, आपका भाई आत्म हत्या करने जा रहा है।' इसके बाद मेटा ने इसका संज्ञान लिया और तत्काल यूपी पुलिस के लखनऊ स्थित मुख्यालय के पास अलर्ट आया। वहां से वाराणसी कमिश्नेरट को सूचना दी गई। यह सूचना चेतगंज थाने पर आई। इंस्पेक्टर विजय शुक्ला, नाटी इमली चौकी प्रभारी संदीप कुमार सिंह, उप निरीक्षक भरत पांडेय, हेड कांस्टेबल गोपाल सिंह, कांस्टेबल पुनीत कुमार ने सर्विलांस की मदद से उसका मोबाइल नंब...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.