मेटा के अलर्ट पर पांच मिनट में लोकेशन पर पहुंच पुलिस ने बचाई युवक की जान
महाराजगंज, जुलाई 6 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। सोशल मीडिया की हाईटेक मॉनिटरिंग व पुलिस की संवेदनशीलता से सोमवार को एक घर का चिराग बुझने से बच गया। यूपी टीईटी परीक्षा ठीक नहीं होने से अवसाद में आकर फंदे की ओर बढ़ रहे एक 29 वर्षीय युवक इंस्टाग्राम पर आत्मघाती कदम उठाने का वीडियो पोस्ट कर दिया। इस आत्महत्या संबंधी पोस्ट का संज्ञान लेकर अमेरिका स्थित मेटा मुख्यालय ने डीपीजी कंट्रोल रूम लखनऊ को अलर्ट भेजा। लखनऊ से अलर्ट मिलने पर सिन्दुरिया पुलिस पांच मिनट में ही मौके पर पहुंच गई। युवक को फंदे से लटकने से पहले बचा लिया। सिन्दुरिया पुलिस की इस कार्रवाई पर हौसला आफजाई करते हुए एसपी शक्ति मोहन अवस्थी ने पुरस्कार से सम्मानित किया। पुलिस के अनुसार सिन्दुरिया थाना क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले 29 वर्षीय युवक ने हाल ही में आयोजित यूपी-टीईटी 2026 क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.