बरेली, मार्च 30 -- आंवला। मेटा अलर्ट पर पुलिस ने 15 मिनट में पहुंचकर ब्लेड से नस काटकर कीटनाशक पीने वाले युवक का समय से उपचार करवा कर जान बचाई।बरेली पुलिस को मुख्यालय से मेटा अलर्ट की सूचना प्राप्त हुई कि थाना आंवला का एक युवक द्वारा 'आज मेरा आखरी दिन है और आज मैं ज़हर खाने वाला हूं ' यह टेक्स्ट लिखकर इंस्टाग्राम पर वीडियो पोस्ट किया गया। गांव का युवक गांव की ही एक युवती से प्रेम करता है और शादी करना चाहता है, लेकिन युवती के परिजन सहमत नहीं हैं। रविवार को युवक ने कमरे में बंद होकर वीडियो इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया। उसने ब्लेड से हाथ की नसें काट दीं तथा कीटनाशक पी लिया। सूचना पर आंवला पुलिस गांव पहुंची और कमरे की किवाड़ तोड़कर युवक को स्पताल में भर्ती कराया गया और उसकी जान बच गई। युवक ने पुलिस को भविष्य में ऐसी ग़लती न करने का आश्वासन दिया है।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.