बरेली, मार्च 17 -- सोशल मीडिया पर आए मेटा अलर्ट के बाद पुलिस की त्वरित कार्रवाई से एक छात्र की जान बच गई। फेसबुक पर लाइव आकर आत्महत्या की कोशिश कर रहे छात्र तक पुलिस महज 14 मिनट में पहुंच गई और उसे समझाकर सुरक्षित बचा लिया। बिथरी चैनपुर पुलिस के अनुसार सोमवार रात मेटा की ओर से पुलिस मुख्यालय को ईमेल के जरिए अलर्ट भेजा गया। इसमें सूचना दी गई थी कि एक युवक फेसबुक पर लाइव आकर आत्महत्या करने की बात कर रहा है। जांच में मामला बरेली जिले का पाए जाने पर सूचना तुरंत स्थानीय पुलिस को भेज दी गई। जानकारी होते ही बिथरी चैनपुर थाना पुलिस लोकेशन के आधार पर संबंधित निजी शिक्षण संस्थान के छात्रावास पहुंच गई। कमरे में पहुंचने पर पुलिस ने देखा कि छात्र रस्सी से फंदा लगाकर आत्महत्या का प्रयास कर रहा था। पुलिसकर्मियों ने उसे समझाया और फंदे से नीचे उतारकर सुरक...