रांची, मई 3 -- रांची। सीआईएससीई बोर्ड परीक्षा में मेटास एडवेंटिस्ट स्कूल के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट सफलता हासिल की है। 10वीं में मनित परमार (97%) ने स्कूल में प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि गरिमा करियप्पा (96%) और तेजस्वी राज (95%) क्रमशः दूसरे व तीसरे स्थान पर रहे। 12वीं में साक्षी प्रसाद (89%) अव्वल रहीं। निधि रिशिता मिंज (84%) और सेजल कृष्णा (83%) दूसरे व तीसरे स्थान पर रहे। प्राचार्य सुनील कुमार ने मेधावी छात्रों को बधाई देते हुए इस सफलता का श्रेय उनकी कड़ी मेहनत और शिक्षकों के मार्गदर्शन को दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.