रांची, मार्च 19 -- रांची। मेटास एडवेंटिस्ट स्कूल में ग्रेजुएशन कार्यक्रम उत्साह के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मार्च इन और पारंपरिक प्रोसेशन से हुई। रूपा सुनील ने स्वागत भाषण दिया, जबकि सांस्कृतिक और आध्यात्मिक प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम को गरिमा प्रदान की। प्राचार्य सुनील कुमार ने मुख्य अतिथि का परिचय कराया। मुख्य अतिथि झारखंड अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष ज्योति मथारू ने छात्रों को मूल्यों के साथ उत्कृष्टता की ओर बढ़ने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों ने प्लेज लेकर अपने भविष्य के प्रति संकल्प व्यक्त किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...