मेटाबॉलिक डिसऑर्डर और ट्रॉपिकल डिजीज पर आईआईटी में होगी रिसर्च
कानपुर, जून 25 -- कानपुर। अभिषेक सिंह/प्रमुख संवाददाता। डायबिटीज, ओबेसिटी जैसी मेटाबॉलिक डिसऑर्डर और डेंगू, मलेरिया, टीबी जैसी ट्रॉपिकल डिजीज के प्रभावी इलाज के लिए अब आईआईटी कानपुर रिसर्च कर तकनीक विकसित करेगा। यह रिसर्च संस्थान के गंगवाल स्कूल ऑफ मेडिकल साइंसेस एंड टेक्नोलॉजी में इंजीनियर और चिकित्सकों की टीम संयुक्त रूप से करेगी। साथ ही संस्थान के सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में इन बीमारियों का इलाज भी मिलेगा। आईआईटी कानपुर में निर्माणाधीन यदुपति सिंहानिया सुपर स्पेशलिटी अस्पताल इसी साल दिसंबर माह से ओपीडी शुरू हो जाएगी। आईआईटी कानपुर में प्रदेश सरकार और पूर्व छात्रों की मदद से गंगवाल स्कूल ऑफ मेडिकल साइंसेस एंड टेक्नोलॉजी और इसके अधीन सुपर स्पेशलिटी अस्पताल बनाया जा रहा है। जिससे चिकित्सा के क्षेत्र में प्रभावी तकनीक व उपकरण विकसित किए जा ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.