नई दिल्ली, अगस्त 19 -- एथर एनर्जी ने 29 अगस्त को अपने अपकमिंग इलेक्ट्रिक स्कूटर कोनार्क (Konarc) को पेश करने से पहले उसकी पहली झलक दिखाई है। कंपनी के नए EL प्लेटफॉर्म पर बने इस स्कूटर की एक खास डिजाइन खूबी इसकी मेटल बॉडी है। एथर के CEO और को-फाउंडर तरुण मेहता ने X पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें स्कूटर की मेटल बॉडी को करीब से दिखाया गया है। "Knock knock, Kon?" कैप्शन वाले इस टीजर में मेटल से बनी बॉडी की ओर ध्यान खींचने के लिए डोर खटखटाने की आवाज का इस्तेमाल किया गया है। कोनार्क, एथर के EL प्लेटफॉर्म पर बनने वाला पहला प्रोडक्शन स्कूटर होगा। इस प्लेटफॉर्म को एथर कम्युनिटी डे 2025 में पेश किया गया था। इसे स्कूटरों की एक नई रेंज के लिए आधार के तौर पर डेवलप किया गया है, जिससे एथर इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर मार्केट के एक बड़े और ज्यादा लोगों की पहु...