मेरठ, अप्रैल 18 -- शोभित इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी में "मेटलैब एवं उसके अनुप्रयोग" विषय पर एक दिवसीय हैंड्स-ऑन कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य छात्रों को आधुनिक इंजीनियरिंग टूल्स और सिमुलेशन तकनीकों की व्यावहारिक जानकारी देना रहा। विशेषज्ञ वक्ता मनोज कुमार (डिजाइनटेक सिस्टम प्राइवेट लिमिटेड) ने मेटलैब प्रोग्रामिंग, सिमुलिंक मॉडल्स और मशीन लर्निंग के अनुप्रयोगों पर जानकारी दी। साथ ही रियल-टाइम डेटा और सेंसर को सिमुलेशन से जोड़ने का प्रदर्शन भी किया गया। कार्यक्रम में छात्रों ने मेटलैब मोबाइल ऐप के माध्यम से अभ्यास कर व्यावहारिक अनुभव हासिल किया। बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने भाग लेकर कार्यशाला को ज्ञानवर्धक और उपयोगी बताया। यह भी पढ़ें- कार्यशाला का हुआ समापन यह भी पढ़ें- ट्रिपलआईटी के अपरोक्ष-26 में ...