मेटलर्जी साइंस में आस्ट्रिया संग नवाचार करेगा आईआईटी
कानपुर, सितम्बर 3 -- कानपुर। मेटलर्जी साइंस से जुड़े अनुसंधान व नवाचार अब आईआईटी कानपुर और आस्ट्रिया की मोंटान यूनिवर्सिटी लियोबेन के वैज्ञानिक मिलकर करेंगे। इससे मेटलर्जी और मटेरियल साइंस को नई तकनीक की मदद से प्रभावी बनाया जा सकेगा। इसको लेकर आस्ट्रिया के एक प्रतिनिधिमंडल ने आईआईटी कानपुर का भ्रमण किया और संस्थान के निदेशक प्रो. मणींद्र अग्रवाल व इंटरनेशनल रिलेशंस की डीन प्रो. बुशरा अतीक के साथ मंथन किया। इसमें संयुक्त अनुसंधान व नवाचार के साथ फैकल्टी और छात्रों के आदान-प्रदान पर मौखिक सहमति बनी। आस्ट्रिया से आए प्रतिनिधिमंडल में यूनिवर्सिटी के मेटलर्जी विभाग के प्रोफेसर और स्टीलमेकिंग विशेषज्ञ प्रो. क्रिश्चियन बर्नहार्ड और इंटरनेशनल प्रोजेक्ट मैनेजर सैयद मोहम्मद रजा गोल्डानसाज आईआईटी आए। इस दौरे का उद्देश्य दोनों संस्थानों के बीच अकादम...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.