प्रयागराज, फरवरी 26 -- प्रयागराज, संवाददाता। उत्तर मध्य रेलवे के प्रयागराज मंडल अंतर्गत मेजा रोड, विंध्याचल, पहाड़ा, डगमगपुर और चुनार स्टेशनों पर जल्द ही यात्री सुविधाओं का विस्तार होगा। प्रयागराज से पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन के बीच तीसरी रेल लाइन बिछने के कारण नए प्लेटफार्म, शेल्टर और फुट ओवर ब्रिज (एफओबी) बनाए जाएंगे। मेजा रोड पर प्लेटफार्म चौड़ीकरण व सेवा भवन का निर्माण होगा। मंडल पीआरओ अमित कुमार सिंह के अनुसार टेंडर प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और मार्च 2027 तक कार्य पूर्ण करने का लक्ष्य है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.