गंगापार, जनवरी 13 -- सिरसा, हिन्दुस्तान संवाद। मेजारोड के कोरांव मार्ग पर कूड़े का अंबार लगा हुआ है, जो स्वच्छ भारत मिशन की हकीकत बयां कर रहा है। सड़ांध और बदबू से लोगों का हाल बेहाल है। सड़क किनारे जमा कूड़ा-कचरा बाजार वासियों के लापरवाही का नतीजा है। दुकानों से निकलने वाला कचरा व्यवसाइयों द्वारा इसी एक स्थान पर फेंक दिया जाता है जिससे कूड़े का अंबार लग जाता है। मेजारोड बाजार व्यस्त बाजारों में शामिल है। यहां प्रतिदिन हजारों की संख्या में लोगों का आवागमन रहता है। कूड़े के ढेर से पैदा होने वाले मच्छर मक्खियां व्यवसाईयों के खाद्य पदार्थ पर बैठती हैं, जिसका आम जनमानस के स्वास्थ्य पर सीधा असर पड़ता है। बहरहाल साफ सफाई सभी की नैतिक जिम्मेदारी है, जिसका ख्याल रखना प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य होना चाहिए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.