गंगापार, मार्च 15 -- मेजा विकास खंड के नौ परीक्षा केंद्रों पर नवभारत साक्षरता परीक्षा कराई गई। इस परीक्षा में कुल 100 निरक्षर महिलाओं ने प्रतिभाग कर अपने हौसला का प्रदर्शन किया। ब्लाक संसाधन केन्द्र के रोहित तिवारी ने बताया कि मेजा के संविलियन विद्यालय डीही खुर्द केन्द्र पर प्रधानाध्यापक सत्यम कुमार की देखरेख में 10 निरीक्षरों ने परीक्षा दी, इसी तरह संविलियन विद्यालय कुर्की कला में मीना कुमारी की देखरेख में 12 , सविलियन विद्यालय सुजनी में सूर्यबली की देखरेख में 15, संविलियन विद्यालय पथरा में गीता कुमारी की देखरेख में परीक्षा में 12 ने परीक्षा दी। उच्च प्राथमिक विद्यालय भसुन्दर कला परीक्षा केन्द्र पर 11 प्राथमिक विद्यालय डेलौहा में कुसुम राय की देखरेख में 10, प्राथमिक विद्यालय मेजिया में रामराज वर्मा की अगुवाई में परीक्षा आयोजित की गई, जिस...