गंगापार, दिसम्बर 10 -- मेजा, हिन्दुस्तान संवाद। मतदाता विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान को गति देने में एसडीएम सुरेन्द्र प्रताप यादव अपनी टीम के साथ लखनपुर डाक बंगले पर दिनभर जुटे रहे। इस अवसर पर उनके साथ प्रभारी तहसीलदार मेजा यमुना प्रसाद वर्मा, नायब तहसीलदार मेजा नंदलाल, नायब तहसीलदार लालतारा, सुपरवाइजर व कुछ तेज तर्रार बीएलओ मतदाता फीडिंग के कार्य में लगे रहे। नायब तहसीलदार मेजा नंदलाल ने बताया कि 259 मेजा विधान सभा में कुल 339 बूथ हैं, जिसमें कुल तीन लाख पैतिस हजार तीन सौ तिरसठ मतदाता हैं। बीएलओ के कार्यों की निगरानी के लिए 34 सुपरवाइजर को लगाया गया है। इन सुपरवाजरों में 10 का कार्य बहुत अच्छा है। इन सुपरवाजरों को जहां एसआईआर का कार्य धीमी गति से चल रहा है, वहीं लगाया गया है। बताया कि एसआईआर का कार्य लगभग 79 फीसदी हो चुका है। अब मैपिंग क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.