गंगापार, मार्च 11 -- अयोध्या के डॉ. भीमराव अंबेडकर अंतर्राष्ट्रीय क्रीड़ा संकुल डाभासेमर में आयोजित 36वीं राज्य स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता में प्रयागराज मंडल की सेपक टकरा टीम ने ऐतिहासिक प्रदर्शन करते हुए स्टेट चैंपियन होने का गौरव प्राप्त किया है। 9 से 11 मार्च तक चलने वाली इस प्रतियोगिता के रोमांचक फाइनल मुकाबले में प्रयागराज मंडल ने मेजबान अयोध्या मंडल को हराकर स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया। इससे पहले सेमीफाइनल मुकाबले में टीम ने शानदार खेल दिखाते हुए सहारनपुर मंडल को शिकस्त देकर फाइनल में अपनी जगह बनाई थी। इस विजेता टीम की सबसे खास बात यह है कि इसके सभी पांचों खिलाड़ी प्रयागराज के विकास खंड मेजा से हैं। टीम में पीएम श्री कंपोजिट विद्यालय बरसैता के प्रिंस, आदित्य, शनि और इकरामुल शामिल हैं, वहीं छात्र हुसैन ने पांचवें खिलाड़ी के रूप मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.