मेजा थर्मल पावर प्लांट को 36 करोड़ की आरसी जारी
प्रयागराज, मार्च 21 -- मेजा थर्मल पावर प्लांट को खनन विभाग की ओर से 35 करोड़ 80 लाख 47 हजार 860 रुपये की आरसी जारी की गई है। कोहड़ार में प्लांट स्थापित होने के दौरान खनन विभाग से बालू व गिट्टी ली गई थी। इसका भुगतान अब तक नहीं किया गया है। ऐसे में विभाग की ओर से वर्ष 2015-16 से अब तक 100 से अधिक नोटिस जारी किया गया। भुगतान न होने की दशा में आरसी जारी की गई है। खनन विभाग ने डहरिया उरुवा में मेसर्स महीप कंस्ट्रक्शन को 82 लाख 67 हजार और 24 लाख छह हजार, 15 लाख 33 हजार, पांच लाख 31 हजार, मेजा तहसील के दरी गांव में जय मां आदि ग्रुप को 47 लाख 76 हजार, छह लाख 80 हजार रुपये जमा करने का नोटिस भी जारी किया गया है। ज्येष्ठ खनन अधिकारी केके राय ने बताया कि सभी ने अपने निर्माण कार्य के लिए विभाग से बालू, गिट्टी ली थी। जिसके बाद अब तक उसका भुगतान नहीं कि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.