मेजा के युवक की बेंगलुरु में मौत, मचा कोहराम
गंगापार, मार्च 18 -- बेंगलुरु में प्राईवेट जॉब करने वाले विशेनपुर गांव निवासी 34 वर्षीय विवेक सिंह पुत्र धर्मराज सिंह की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उनकी मौत की खबर परानीपुर के विशेनपुर उनके घर पहुंची तो चीख पुकार मच गई। चीख पुकार सुन पास पड़ोस के लोगों की भीड़ जुट गई। परिवारीजनों के अनुसार दिवंगत का शव पोस्टमार्टम हाउस गया है। परीक्षण के बाद शव घर के लिए बेंगलुरु से आएगा। विशेनपुर गांव के निवासी धर्मराज सिंह के दो बेटों में विवेक सिंह बेंगलुरु में रहकर जॉब करते थे। सोमवार की शाम छह बजे के लगभग वह कहीं से कमरे पर पहुंचे तो कुछ देर तक बैठे रहे, इसके बाद उनकी मौत हो गई। कमरे पर उनके साथ रहने वाला पार्टनर पहुंचा तो साथी को दिवंगत देख परेशान हो गया। इस बात की जानकारी मुम्बई में रहने वाले बड़े भाई विकास उर्फ बंटी को दी तो वह अपने कुछ साथि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.