गंगापार, अप्रैल 11 -- मेजा के घने जंगल में शनिवार दोपहर अचाकन धुआं व आग का शोला देख लोगों ने वन विभाग व अग्निशमन को जानकारी दी। जानकारी पर जब तक अग्निशमन दस्ता मेजा के जंगल में आग बुझाने पहुंचा आग पूरी तरह बेकाबू हो गई। घना जंगल होने से फायरदस्ते में रहे कर्मचारी आग बुझाने के लिए परेशान हो गए। देखते-देखते आग लगभग एक किलोमीटर दूर जंगल के बीच जवाहर नवोदय विद्यालय के रास्ते व विद्यालय के आसपास पहुंची तो हड़कम्प मच गया। इस बात की जानकारी स्थानीय प्रशासन को हुई तो एसडीएम के निर्देश पर नायब तहसीलदार मेजा नंदलाल टीम के साथ पहुंच गए, लेकिन जवाहर नवोदय के रास्ते के पास आग देख कॉलेज तक नहीं पहुंच पाए। उन्होंने जवाहर नवोदय के प्राचार्य से जानकारी लेकर बच्चों को सुरक्षित रखने की बात कही। कॉलेज में रहे छात्र व छात्राएं आग का भयावह रूप देख भयभीत रहे। जव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.