गंगापार, अप्रैल 12 -- गर्मी बढ़ने के साथ आग की घटनाएं तेजी से बढ़ी हैं। रविवार की सुबह ककराही के जंगल में भीषण आग लग गई। आसपास के गांवों के लोगों ने घटना की जानकारी वन विभाग व पुलिस प्रशासन को दी तो हड़कम्प मच गया। घंटे भर के भीतर अग्निशमन केन्द्र मेजा, कोरांव व मेजा ऊर्जा निगम से फायर टेंडर की गाड़ियां मौके पर पहुंच गई, लेकिन घना जंगल रास्ता सही न होने की वजह से जल रही बेकाबू आग पर नियंत्रण नहीं कर पाई। लगभग पांच किलोमीटर जंगल में रही घास-फूस, पत्तियां व छोटे पेड़-पौधे जलकर राख हो गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.