मेजा ऊर्जा निगम में गांधी जयंती पर हुआ पौधरोपण
गंगापार, अक्टूबर 2 -- मेजा ऊर्जा निगम परिसर में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं देश के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर दोनों महान विभूतियों के चित्रों पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी गई। कार्यक्रम में मेजा ऊर्जा निगम के मुख्य कार्यकारी अधिकारी जी.श्रीनिवास राव तथा अपराजिता महिला समिति की अध्यक्षा कविता राव ने कहा कि जो जहां जिस पद पर है सत्य निष्ठा के साथ अपने कार्यों के प्रति उत्तरदायित्व बना रहे। मुख्य कार्य अधिकारी ने परिसर में पौधारोपण कर प्रकृति को हरा-भरा बनाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर शरद सिंह, महाप्रबंधक परियोजनाएं, समीर शर्मा, महाप्रबंधक परिचालन एवं ईंधन प्रबंधन नीरज कुमार आदि रहे। यह भी पढ़ें- Jamshedpur News: जुगसलाई में 'एक पौधा मां ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.