गंगापार, जनवरी 5 -- एनटीपीसी के वरिष्ठ अधिकारी और कार्यकारी निदेशक श्रीनिवास राव ने सोमवार को मेजा ऊर्जा निगम प्राइवेट लिमिटेड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी के रूप में पदभार ग्रहण कर लिया है। विविध परियोजनाओं में उनके उत्कृष्ट नेतृत्व अनुभव और व्यापक विशेषज्ञता के साथ, श्रीनिवास राव कंपनी को विकास एवं प्रगति के अगले चरण की ओर अग्रसर करेंगे। श्रीनिवास राव उस्मानिया विश्वविद्यालय, हैदराबाद से यांत्रिक अभियंता हैं। उन्होंने वर्ष 1989 में एनटीपीसी में इंजीनियरिंग एग्जीक्यूटिव ट्रेनी (ईटी) के 14वें बैच के रूप में सेवा प्रारंभ की थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...