गंगापार, फरवरी 10 -- मेजा, हिन्दुस्तान संवाद। सरकार भले ही करोड़ों रुपये खर्च कर सड़क चौड़ी बना रखी हो, लेकिन सड़क के किनारे बसे दुकानदार व अन्य ने सड़क की पटरियों पर अतिक्रमण कर रखा है, जिससे सड़के सिमट चुकी हैं। इन दुकानदारों व ई रिक्शा चालकों की वजह से जाम के झाम से यात्रियों की मुसीबते कम नहीं हो पा रही हैं। कुछ इसी तरह का हाल मेजारोड व सिरसा, रामनगर बाजार में देखने को मिल रहा है। जहां के दुकानदार पटरियों तक अपनी दुकानों का सामान लगा देते हैं। इन दुकानों पर खरीदारी करने वाले ग्राहक जब भी वाहन से पहुंचते हैं, सड़कों पर अपना वाहन खड़ा कर दुकान में सामान लेने जाते हैं। बची खुची सड़क पर यात्रियों को ढोने वाले ई-रिक्शा चालक खड़ा कर सवारियों का इंतजार करते हैं। मेजारोड बाजार के सिरसा व सोरांव मार्ग पर ऐसा हाल बना रहता है। प्रतिदिन घंटों जाम लगता है। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.