गंगापार, मई 22 -- बेरोजगारी कम करने के उद्देश्य से मेजारोड स्थित डीजीएस ऑफिस परिसर में शनिवार को युवाओं का रोजगार महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। उक्त आशय की जानकारी डीजीएस परिवार के भाजपा नेता इंद्रदेव शुक्ल उर्फ राजू भैया ने देते हुए बताया कि यह आयोजन सुबह आठ बजे से शुरू होगा, जिसमें युवाओं को रोजगार से जोड़ने और डीजीएस परिवार की ओर से किया जा रहा। रोजगार मेले में 100 से अधिक कंपनियों के प्रतिभाग करने की संभावना है। राजू भैया ने बताया कि रोजगार महोत्सव में एक हजार से अधिक नौकरी के अवसर उपलब्ध रहेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...