प्रयागराज, मार्च 6 -- प्रयागराज जंक्शन से पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन रूट पर पड़ने वाले 12 स्टेशनों का जल्द ही कायाकल्प किया जाएगा। तीसरी रेल लाइन परियोजना के तहत भीरपुर, मेजा रोड, ऊंचडीह, मांडा रोड, जिगना, गैपुरा, बिरोही, सिपूरा, पहाड़ा, डगमगपुर, कैलहट और नारायणपुर बाजार स्टेशनों पर नई बिल्डिंग बनाई जाएगी। प्रत्येक स्टेशन पर तीसरी लाइन के लिए नया प्लेटफॉर्म, फुटओवर ब्रिज आदि यात्री सुविधाएं विकसित की जाएंगी। इस रूट को 160 किमी प्रति घंटे की गति के अनुरूप तैयार किया जा रहा है। मंडल पीआरओ अमित कुमार सिंह ने बताया कि निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.