प्रयागराज, अप्रैल 27 -- नीलम करवरिया कप के दूसरे संस्करण के लिए मेजा विधानसभा टीम का दो दिवसीय चयन ट्रायल फोर्ड स्कूल नैनी में हुआ। इसमें 71 क्रिकेटरों ने पंजीकरण कराया था जबकि ट्रायल में 64 क्रिकेटर उतरे। इससे पहले करछना विधानसभा टीम के ट्रायल में 94 खिलाड़ी शामिल हुए। पंजीकरण 109 खिलाड़ियों ने कराया था। जारी बाजार स्थित खंडाला मैदान पर हुए बारा विधानसभा टीम के ट्रायल में 81 खिलाड़ी आए। पंजीकरण 86 खिलाड़ियों का था। मुख्य चयनकर्ता केबी काला और सहायक चयनकर्ता एलबी काला, प्रदीप सिंह, सुशील ओझा, राकेश मिश्र एवं मोहम्मद जाहिद अली हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.