गोंडा, मार्च 8 -- गोण्डा। सेना के मेजर से मकान बनवाने के नाम पर धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। आरोपी ठेकेदार ने समय पर मकान नहीं बनवाया और पैसे भी ले लिए। तयशुदा समय पर मकान न बनने का कारण जब मेजर ने पूछा तो धमकाने लगा इसके बाद परिवार वालों से भी अभद्रता की। मेजर सत्य दीप तिवारी के अनुसार ठेकेदार कौशिक कुमार साहू ने उनके साथ धोखाधड़ी की है। उन्होंने आरोप लगाया है कि ठेकेदार ने उनके घर के निर्माण कार्य के लिए 44.71 लाख रुपये का अनुबंध किया था, लेकिन अब तक 39 लाख रुपये का भुगतान करने के बावजूद काम पूरा नहीं किया गया है। ठेकेदार ने अतिरिक्त धनराशि की मांग की और काम बंद करने की धमकी दी। परिवार के लोगों से अभद्रता कर धमकाया भी। मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्जकर जांच शुरू की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वार...