हाजीपुर, मई 8 -- हाजीपुर। संवाद सूत्र बीआरए बिहार विश्वविद्यालय की ओर से चार वर्षीय स्नातक सत्र 2024-28 के सेमेस्टर 3 की मेजर विषयों सैद्धान्तिक परीक्षा शुक्रवार को जिले के 16 परीक्षा केंद्रों पर शुरू हो गयी। सेमेस्टर सिस्टम में आयोजित हो रही परीक्षा में जिले के 40 कॉलेजों के 22 हजार से अधिक परीक्षार्थी शामिल हो रहे हैं। मेजर विषयो की परीक्षा 11 मई तक होगी। इसके बाद माइनर विषय की परीक्षा 12-13 में आ अन्य विषय समूह की परीक्षा अलग अलग तिथियों में होगी। परीक्षा दो पाली प्रथम पाली 9 से 12 बजे एवं दूसरी पाली 1 बजे से 4 बजे तक संचालित की गई।

परीक्षा की जानकारी प्रथम पाली में मेजर विषयों के समूह ए में राजनीति विज्ञान, रसायन विज्ञान, दर्शनशास्त्र, मैथिली, गृह विज्ञान, एआईएच एंड सी, अंग्रेजी एवं दूसरी पाली में समूह बी, भूगोल, उर्दू, वनस्पति विज्ञ...