लोहरदगा, अगस्त 29 -- कुडू, प्रतिनिधि। राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर शनिवार को गांधी मेमोरियल प्लस टू हाई स्कूल माराडीह कुडू में हाकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक मुकेश कुमार यादव सहित अन्य शिक्षकों ने मेजर ध्यानचंद के चित्र पर माल्यार्पण और पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। इसके बाद विद्यालय के सभी शिक्षक, शिक्षकेत्तर कर्मचारी और बाल संसद के मंत्रीगणों ने भी पुष्प अर्पित कर महान खिलाड़ी को नमन किया। प्रभारी प्रधानाध्यापक मुकेश यादव वरीय शिक्षक विजय कुमार साहू ने मेजर ध्यानचंद के खेल जीवन पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों से उनके जीवन से प्रेरणा लेकर खेल और शिक्षा दोनों क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने का आह्वान किया। यह भी पढ़ें- राष्ट्रीय खेल दिवस पर मेजर ध्यानचंद को कि...