मेजर ध्यानचंद जयंती पर निकली साइकिल रैली
रांची, अगस्त 29 -- अनगड़ा, प्रतिनिधि। मेजर ध्यानचंद की जयंती पर रामकृष्ण मिशन आश्रम, मोरहाबादी की ओर से 28 से 30 अगस्त तक चल रहे तीन दिवसीय युवा खेल और जागरुकता कार्यक्रम के दूसरे दिन शनिवार को साइकिल रैली निकाली गई। रैली बुकी मैदान, गेतलसूद से महेशपुर शिव मंदिर तक निकाली गई। इसमें विवेकानंद अभ्युदय प्रकल्प के 50 छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। रैली रोटरी क्लब ऑफ रांची मिडटाउन के सहयोग से आयोजित हुई। सभी प्रतिभागियों को मेडल देकर सम्मानित किया गया। मौके पर रामकृष्ण मिशन आश्रम के स्वामी भक्तिशानंद महाराज, जिला परिषद सदस्य राजेंद्र शाही मुंडा, भूपेंद्र सिंह जोगी, बीके झा, अभिजित सेन गुप्ता, अनुराधा जसवाल, जाया भारती, रतना हलदर, मुखिया भुवनेश्वर बेदिया, पहलू बेदिया, संतोष बेदिया, विकास कुमार महतो और घनश्याम उरांव समेत अन्य लोग मौजूद थे। यह भी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.