मेजर ध्यानचंद जयंती पर आज से 31 अगस्त तक होंगी खेल प्रतियोगिताएं
महाराजगंज, अगस्त 29 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जिले में 29 से 31 अगस्त तक राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया जाएगा। जिला खेल विभाग की ओर इस बार विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं और मनोरंजक गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। इसका उद्देश्य बच्चों और युवाओं में खेल के प्रति रुचि बढ़ाना और प्रतिभाओं को मंच उपलब्ध कराना है।जिला क्रीड़ा अधिकारी सरिता रानी ने बताया कि शनिवार को बालक वर्ग की हॉकी और बालिका वर्ग की वॉलीबाल प्रतियोगिता आयोजित होगी। 30 अगस्त को बालक-बालिका वर्ग में स्नैच एंड साइकिल एवं मनोरंजन गतिविधियां कराई जाएंगी। वहीं 31 अगस्त को बालिका वर्ग की फुटबॉल प्रतियोगिता होगी। यह भी पढ़ें- आज से शुरू होगी 21वीं मेजर ध्यानचंद जिला हॉकी चैंपियनशिप 14 वर्षीय स्कूली बालकों की जिला स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता सुबह नौ बजे से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.