रामगढ़, अगस्त 29 -- रामगढ़, निज प्रतिनिधि। रामगढ़ के विकास नगर स्थित श्री कृष्ण विद्या मंदिर में शुक्रवार को भारतीय हॉकी का परचम बुलंद करने वाले हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती मनाई गई। मौके पर विद्यालय के प्राचार्य एम कृष्णा चंद्रा ने सभी छात्र-छात्राओं को हॉकी खेल और उसके जादूगर मेजर ध्यानचंद से जुड़ी जानकारियां दी गई। साथ ही साथ मेजर ध्यानचंद की तस्वीर पर पुष्प अर्पित करते हुए खेल का आरंभ किया गया। इस मौके पर विद्यालय के शिक्षक विजय तिवारी, अमित सिंह, सारिक आलम एवं विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक रंजन बोस मौजूद रहे। विद्यालय के शारीरिक शिक्षक मनोरंजन चौधरी की देखरेख में वॉलीबॉल और खो- खो खेल का आयोजन किया गया। जिसमें कक्षा षष्ठम, सप्तम, अष्टम, नवम और ग्यारहवीं के छात्र-छात्राएं शामिल हुए। इस आयोजन में सभी सदन के छात्र-छात्राएं मौजूद थे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.